बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, सियासी सरगर्मी तेज

बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित किया है। 1 जून से नामांकन और 18 जून को मतदान होगा, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार: बिहार के सियासी गलियारों से एक बहुत बड़ी और अहम खबर सामने आई है। बिहार में विधान परिषद की नौ सीटें खाली हो रही है। इन नौ सीटों पर चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव और एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए इस कार्यक्रम के बाद राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी बिसाल बिछानी शुरू कर दी है। विधानसभा कोटे की इन सीटों पर होने वाले इस चुनाव से बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आएंगे। बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए 1 जून से नामांकन और 18 जून को वोटिंग होनी है।

जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा होने के कारण ये सीटें रिक्त हो रही हैं, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारुख, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.