बिहार : मां ने भेजना चाहा स्कूल तो बच्चा चढ़ा बिजली टावर पर, जान देने की दी धमकी

News Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोपालगंज: एक ओर जहां अभिभावक बच्चो को पढ़ा लिखाकर योग्य बनाने की कोशिश करते हैं, वहीं आज के बदलते दौर में कई ऐसे बच्चे भी हैं, जो पढ़ने से दूर भाग रहे हैं और गलत कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया जहां स्कूल के छात्रावास जाने से बचने के लिए एक बच्चा बिजली के टावर पर चढ़ गया और छलांग लगा देने की धमकी देने लगा।

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब मां ने तीसरी कक्षा के बच्चे को हॉस्टल जाने को कहा तो वह गुस्से में आकर 40 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

बाद में हालांकि बच्चा लोगों के काफी समझाने और मनाने पर धीरे-धीरे नीचे उतर आया। इसके बाद परिजन ने राहत की सांस ली। राहत की बात थी कि टावर में बिजली के तारों का कनेक्शन नहीं है।बच्चे की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में खूब हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, छवहीं गांव के रहने वाले मोहम्मद अली के 8 वर्षीय पुत्र सोहेल अली है का नामांकन पास के ही दानापुर इलाके के एक आवासीय विद्यालय में कराया गया था। कोरोना काल के बाद परिजन उसे स्कूल भेजना चाह रहे थे, जिसे लेकर वह नाराज था।

बुधवार को हॉस्टल जाने की बात पर सोहेल गुस्सा में आ गया और गांव के ही एक बिजली के टावर पर चढ़ गया और जोर जोर से शोर मचाने लगा और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा। बच्चा कहने लगा कि उसे हॉस्टल में पढ़ने नहीं जाना है। नहीं तो वो टावर से कूद जाएगा।

उसकी आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह कूदने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसके अभिभावक भी पहुंच गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।

Share This Article