Latest Newsबिहारचिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात कर हो रहे दावों पर...

चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात कर हो रहे दावों पर लगाया ब्रेक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chirag Paswan met Amit Shah and put a break on the Claims: NDA सरकार में शामिल और PM मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अपने विरोधियों को NDA एकता का एक मजबूत संदेश दिया।

पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा-हमने कई राजनीतिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की है।

बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में चिराग पासवान और उनकी पार्टी एलजेपी (आर) को लेकर खासी चर्चा है। विपक्षी नेता कई दावे कर रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि बीजेपी एलजेपी (आर) को बांटने की कोशिश कर रही है और जल्द ही, चिराग पासवान के सांसद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

हालाँकि, चिराग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें कमजोर करने की साजिश लंबे समय की जा रही हैं, लेकिन मिट्टी के बर्तन को बार-बार आग पर नहीं रखा जा सकता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई थी। इसके बाद चिराग को लेकर अटकलों का दौर और शुरू हो गया था।

हालांकि, तमाम अटकलों को खारिज करते हुए चिराग ने कहा कि उनके पास जनाधार ही कहां है, वह लोकसभा चुनाव से पहले भी सभी लोगों से मिल रहे थे लेकिन वह अभ्यास भी बेकार साबित हुआ था।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में विपक्ष के द्वारा जो ये भ्रम फैलाया जा रहा है, मेरी पार्टी और मेरे सांसदों को लेकर, वह उसी साजिश को हवा देने की सोच है जो 2021 में रची गई थी। उस वक्त भी इनको लगा था कि ये चिराग को समाप्त कर देंगे, लेकिन ना उस वक्त ये लोग चिराग को खत्म कर पाए और ना आगे कर पाएंगे।

चिराग ने कहा कि आज की तारीख में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर सांसद बिहार First-Bihari First की सोच को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रहा है। अब हमारा ध्यान 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। जो लोग सोचते हैं कि लोजपा (रामविलास) में टूट हो, वह अपनी ख्वाहिशों को पर देने का काम कर रहे हैं, वे चाहते हैं कि ऐसा हो। लेकिन, ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...