Latest Newsबिहारबिहार के किशनगंज में आग लगने से एक ही परिवार के पांच...

बिहार के किशनगंज में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

किशनगंज: राज्य के किशनगंज शहर के सलाम कॉलोनी में आज तड़के तीन बजे दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा किशनगंज थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी का है, जहां भीषण अगलगी में एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

मृतकों मे नूर आलम समेत चार बच्चे शामिल हैं। मरने वालों में नूर की दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। वहीं आगलगी में झुलसने से उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक के परिजनों को मुआवजा भी देने का ऐलान किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने की वजह से आग की घटना हुई है। जैसे ही आसपास के लोगों ने सिलेंडर फटने की आवाज सुनी, लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इलाके के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस बारे में खबर की। फाय़र ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग में चार घर जलकर खाक

जबतक फायर ब्रिगेड आग पर काबू कर पाता तब तक पास के चार घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो चुके थे।

खबर के मुताबिक मृतक नूर बाबू पेशे से मिस्त्री था, वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सलाम कॉलोनी में किराए के घर में रहता था।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...