पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,291 नए मामले, 118 लोगों की हुई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 13 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 291 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,725 तक पहुंच गई है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,19,262 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,10,07,352 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.68 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 14 मार्च को 07,03,772 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 22,74,07,413 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article