बिहार

बिहार में शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग, लड़की को लगी गोली, भर्ती

सुपौल: प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित वार्ड 13 में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई।

इस दौरान गोली लगने से दुल्हन जख्मी हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा रेफर कर दिया गया, जहां उसका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि कृपानंद यादव की पुत्री ममता कुमारी की शादी थी। बारात पहुंचने के बाद वरमाला होना था। बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पहले बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर लाया गया।

इस दौरान स्टेज के सामने से किसी ने हर्ष फायरिंग की जिससे सीधे गोली जाकर दुल्हन के पैर में लग गई। आनन-फानन में लोगों दुल्हन को चिकित्सक के पास ले गए उसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी।

प्रतापगंज के गोविंदपुर में सुपौल के किसनपुर खाप गांव से वर पक्ष दिलीप यादव की बारात आई थी। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि एसडीपीओ से मामले की जांच कराई जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker