बिहार

बिहार में उजियारपुर सीट से BJP उम्मीदवार नित्यानंद राय हैं 15.45 करोड़ की संपत्ति के मालिक

बिहार में उजियारपुर सीट से BJP उम्मीरवार नित्यानंद राय के पास 15.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इस बात का खुलासा नित्यानंद के नामांकन पत्र के साथ पेश किए गए हलफनामे से हुआ है।

BJP candidate Nityanand Rai: बिहार में उजियारपुर सीट से BJP उम्मीरवार नित्यानंद राय के पास 15.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इस बात का खुलासा नित्यानंद के नामांकन पत्र के साथ पेश किए गए हलफनामे से हुआ है।

नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के चुनावी हलफनामे में उनकी पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से नित्यानंद राय एक बार फिर NDA के उम्मीदवार हैं जो केंद्र में केंद्रीय मंत्री हैं।

नित्यानंद राय ने NDA उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को उजियारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। हलफनामे में राय ने घोषणा की कि उनके पास 5.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 9.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के पास 3.25 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 1.35 लाख रुपये की नकद राशि है। राय के पास चार बैंक खाते और 13.20 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। पत्नी के पास एक बैंक खाता है और 21.60 लाख रुपये के सोने के आभूषण (Jewelery) और 1.23 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं।

हलफनामे में नित्यानंद राय की अचल संपत्ति में शीशम के 2704, महोगनी के 1831 और आम के और लीची के 105 पेड़ की पैतृक संपत्ति भी शामिल हैं। राय एक डेयरी चलाते हैं, जिसमें उनके पास 14 गाय और 12 भैंस हैं। वर्ष 2022-2023 के लिए उनकी आय 11 लाख 51 हजार 530 रुपये थी।

इस बार के Lok Sabha Elections में नित्यानंद राय का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आलोक मेहता से है, जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। नित्यानंद राय ने BJP के उम्मीदवार के रूप में उजियारपुर से वर्ष 2014 और 2019 का आम चुनाव जीता था। इससे पहले उन्होंने 2000, 2005 और 2010 में Hajipur assembly constituency का प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान में वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker