Latest Newsबिहारपटना में राजद विधायक की पत्नी के गले से लुटेरों ने दिन...

पटना में राजद विधायक की पत्नी के गले से लुटेरों ने दिन दहाड़े गले से खींच लिया सोने का चेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Robbers pulled out a gold chain from the neck of RJD MLA’s wife in broad daylight.: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है।

इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव (Suday Yadav) की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

थाने में मामले की Report दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने यह जरूर कहा कि पटना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन थी। उससे दूर कुछ निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...