बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 4128 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित हो गई हैं। 4128 पदों के लिए जून में परीक्षा होगी, जिसमें जेल वार्डर, मद्य निषेध और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल शामिल हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

परीक्षा तिथिशिफ्टपरीक्षा समयरिपोर्टिंग समय
14 जून 2026मॉर्निंगसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक
14 जून 2026आफ्टरनूनदोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तकदोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
17 जून 2026मॉर्निंगसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक
17 जून 2026आफ्टरनूनदोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तकदोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक

किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जेल वार्डर (कक्षपाल) – 2,417 पद
  • मद्य निषेध सिपाही – 1,603 पद
  • मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल – 108 पद

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न

भर्ती परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा का स्तर 10वीं (मैट्रिक) के बराबर रहेगा, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सोशल साइंस से सवाल पूछे जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।