बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

मेदिनीनगर सदर थाना में बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें भाईचारा बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bakrid 2026: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मेदिनीनगर के सदर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर (एसआई) मनोज मुंडा ने की, जबकि संचालन समाल अहमद ने किया।

बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो साझा न करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसआई मनोज मुंडा ने कहा कि बकरीद त्याग और कुर्बानी का पर्व है, जिसे शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से समय पर मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील भी की।

मस्जिदों के बाहर तैनात रहेगा पुलिस बल

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि नमाज के दौरान सभी मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि लोग बिना किसी डर के शांतिपूर्वक पर्व मना सकें।

बैठक में एसआई मनोहर प्रजापति, एएसआई सुजीत पांडेय, पंकज तिवारी, तिलेश्वर रजक, अरबिंद गुप्ता, संजय दूबे समेत कई पुलिस अधिकारी, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।