घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

घाघरा थाना गेट के पास पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर हेलमेट, लाइसेंस और ट्रिपल राइडिंग की जांच की तथा यातायात नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vehicle Checking Campaign : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर शनिवार को घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसमें खासतौर पर दोपहिया वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी कागजात और ट्रिपल राइडिंग की जांच की। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।