बिहार पुलिस ड्राइवर PET रिजल्ट जारी, 11,847 उम्मीदवार पास, अब होगा ड्राइविंग टेस्ट

बिहार पुलिस ड्राइवर PET रिजल्ट जारी, 11,847 अभ्यर्थी सफल, अब ड्राइविंग टेस्ट होगा अगला चरण, उम्मीदवारों को तैयारी तेज करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखने की सलाह।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Police Driver Result : केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट Central Selection Board of Constable (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11,847 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

अगला चरण: ड्राइविंग टेस्ट

PET में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (Driving Test) में शामिल होंगे। इस टेस्ट में अभ्यर्थियों के वाहन चलाने के कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग जल्द ही परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी करेगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

* सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
* “Bihar Police” सेक्शन में जाएं
* Advt. No. 02/2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
* पीडीएफ डाउनलोड करें
* उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें

अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ड्राइविंग टेस्ट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।