Homeबिहारफ्लोर टेस्ट के पहले 'हम' ने की NDA के साथ रहने की...

फ्लोर टेस्ट के पहले ‘हम’ ने की NDA के साथ रहने की घोषणा, अब CM नीतीश…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Political News: बिहार में NDA सरकार के बहुमत साबित करने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) ने NDA के साथ ही रहने की घोषणा की है। हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को कहा कि हम मोदी के साथ थे, हैं और रहेंगे।

मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस ग़रीबों, मज़लूमों, दबे-कुचलों के हक़ और हकूक की आवाज उठती रहे, उनका काम हो, यही काफी है।

मोदी के साथ है और मोदी के साथ रहेगा

उन्होंने आगे लिखा कि मैं ग़रीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। ‘हम’ मोदी जी के साथ था, मोदी के साथ है और मोदी के साथ रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 28 जनवरी को महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल होकर बिहार में सरकार बना ली।

इस सरकार को मांझी की पार्टी हम का भी समर्थन प्राप्त है। मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को सरकार में मंत्री बनाया गया। इसी बीच, मांझी ने दो मंत्री पद की मांग करते हुए यहां तक कह दिया कि ऐसा नहीं करना अन्याय होगा। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा गर्म हो गया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...