YouTuber मनीष कश्यप ने थाम लिया BJP का दामन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

YouTuber Manish Kashyap Joined BJP: बिहार के चर्चित YouTuber मनीष कश्यप ने BJP का दामन थाम लिया है। BJP में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप (Manish Kashyap) गुरुवार को BJP सांसद मनोज तिवारी और अपनी माताजी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

BJP के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।

BJP में शामिल होने के बाद Manish Kashyap ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनकी मां लड़ रही थी ,उन्हें पता है कि किसने मेरा साथ दिया।

उनकी मां ने ही कहा कि मनोज भैया (मनोज तिवारी) की बात नहीं काटनी है, इसलिए उन्होंने BJP में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह कभी BJP के खिलाफ नहीं लड़े, बल्कि वह बिहार में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं।

मनीष कश्यप को BJP में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले Manoj Tiwari ने कहा कि Manish Kashyap ने हमेशा जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है, हमेशा प्रधानमंत्री Narendra Modi के समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने उनको बहुत दुख दिया है।

तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा मनीष कश्यप का साथ दिया है।

Share This Article