झारखंड के अब दुमका और देवघर में Bird FLU की दस्तक!, बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : देश के कई राज्यों सहित झारखंड के बोकारो और राजधानी रांची में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि के बाद चिंता बढ़ गई है। स्थिति को समझने और निपटने के लिए Guideline देने के उद्देश्य से Bird Flu की पुष्टि के बाद गुरुवार को एक केंद्रीय टीम रांची पहुंची।

इस टीम का नेतृत्व अधिराज मित्रा (Adhiraj Mitra) कर रहे हैं। टीम ने गुरुवार को जेल चौक व आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण (Inspection) किया। उसके बाद शुक्रवार को भी अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश (Guidance) दिए।

गौरतलब है कि जेल चौक के पास स्थित एक आवासीय परिसर में बीत दिनों कई मुर्गियां मर गईं थीं। बाद में इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन किया गया था।

झारखंड के अब दुमका और देवघर में Bird FLU की दस्तक!, बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता-Bird Flu knocks in Jharkhand's Dumka and Deoghar! Increasing cases raise concern

दुमका में भी 300 मुर्गियों की मौत, देवघर में डेढ़ दर्जन मरे कौवे

रांची और बोकारो में Bird Flu की पुष्टि होने के बाद अब दुमका एवं देवघर में भी इसकी आशंका जताई जा रही है। बीते चार-पांच दिनों दुमका के रानीश्वर में लगभग 300 मुर्गियों की मौत हो चुकी है।

झारखंड के अब दुमका और देवघर में Bird FLU की दस्तक!, बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता-Bird Flu knocks in Jharkhand's Dumka and Deoghar! Increasing cases raise concern

देवघर के पालाजोरी थाना परिसर में डेढ़ दर्जन कौवे मरे हुए मिले थे। मृत पक्षियों का सुरक्षित निष्पादन (Secure Execution) कर दिया गया है। प्रारंभिक लक्षणों (Initial Symptoms) के आधार पर मौत का कारण Bird Flu की आशंका है।

TAGGED:
Share This Article