
नयी दिल्ली : केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अपनी ‘मनमानी और अनियंत्रित व्यवहार’ से संसद को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सदन में कोई सार्थक चर्चा नहीं चाहते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पाटी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने नीट और छात्रों के मुद्दों से संबंधित राहुल गांधी की कई मांगें मान ली हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद में विस्तृत बयान देने को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस नेता ‘‘भाग रहे हैं’’।

