खूंटी में हुई भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा की बैठक

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो उपस्थित थे।

बैठक में पिछड़ी जाति के कल्याण के बारे में चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ी जाति किसी भी कार्य में कभी पीछे नहीं रहती है। समाज के कल्याण में पिछड़ा जाति का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि एकता ही समाज को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सभी प्रखंडों पर मंडल की बैठक की जायेगी।

बैठक में पिछड़ी जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद, दिनेश कांशी, रामजनक गोप, बालगोविंद महतो, संजय साहू, धनेश्वर ठाकुर, महामंत्री अमित कुमार महतो, विनोद कुमार साहू, श्याम सोनी, मंत्री गौतम नाग, वीरेंद्र महतो, राधेश्याम भगत, रंगलाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित साहू, कार्यालय मंत्री अमित कुमार गुप्ता, विक्रम महतो, मंडल प्रभारी नंदलाल महतो, मदन कुमार, राजेश कुमार महतो, कुलदीप नाग, जगरनाथ राम, शांति देवी, रोहित, अरुण, चंदन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article