रांची लोकसभा सीट से आज नॉमिनेशन करेंगे बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ, पहले जनसभा…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth Nomination : गुरुवार यानी आज रांची लोकसभा सीट (Ranchi Lok Sabha Seat) से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ (Sanjay Seth) नॉमिनेशन (Nomination) करेंगे।

उनके नामांकन में उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Puskar Singh Dhami) शामिल होंगे।

नामांकन से पहले मोरहाबादी (Morabadi) में एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें भाजपा का दावा है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahto), जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता

रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (ST), रांची, हटिया और कांके (SC) आते हैं।

रांची लोकसभा सीट (Ranchi Lok Sabha Seat) पर 21.88 लाख वोटर (Voters) हैं, जो अपने सांसद का चुनाव करते हैं।

इनमें 11.08 लाख पुरुष और 10.80 लाख महिला मतदाता हैं. रांची लोकसभा सीट पर 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है।

छठे चरण में 25 मई को होगी वोटिंग

रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी।

उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे।

रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी।

7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

Share This Article