Latest Newsझारखंडभाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा ने नामांकन दाखिल किया

भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा ने नामांकन दाखिल किया

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन कराने के पूर्व अन्नपूर्णा देवी ने मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।

भाजपा के नेता करेंगे जनसभा को संबोधित

नामांकन के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेता एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।  मंच पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता समेत तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने एक रोड शो किया।  इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप वर्मा को बनाया है प्रत्याशी

गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने कल्पना मुर्मू सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है।  29 अप्रैल को कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी पर्चा दाखिल किया था। इसके बाद इंडिया गठबंधन ने एक जनसभा को संबोधित किया।

उस वक्त उनके साथ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी मौजूद थे।  उन्होंने जनसभा में शामिल लोगों से कल्पना सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...