रांची के मधु मंसूरी हसमुख को “पद्मश्री” सम्मान मिलने पर भाजपा ने दी बधाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सरायकेला निवासी छऊ गुरु शशधर आचार्य एवं रांची के नागपुरी लोक गायक एवं संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले मधु मंसूरी हसमुख को वर्ष 2020-21 का “पद्मश्री” सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि झारखंड की कला-संस्कृति, गीत-संगीत से जुड़ी प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय पटल पर लगातार सम्मानित हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मन में झारखंड बसता है। लगातार झारखंड की प्रतिभाओं को पद्म अलंकरण से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व की यूपीए सरकारों ने झारखंड का कोई ख्याल नहीं रखा।

भाजपा सरकार ने अटल के नेतृत्व में झारखंड बनाया और आज मोदी सरकार में राज्य के विकास के सार्थक प्रयास किए जा रहे है। साथ ही साथ यहां की प्रतिभाएं भी सम्मानित हो रही है।

Share This Article