राज्यपाल रमेश बैस से मिला भाजमो का प्रतिनिधिमंडल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से धर्मेंन्द्र तिवारी ने मुख्य रूप से बढ़ती मंहगाई, बिजली-पानी का गहराता संकट एवं सम-सामायिक मुद्दों के निराकरण के लिए राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, महासचिव आशीष शीतल मुण्डा, जिला महानगर अध्यक्ष अजय शाह एवं रांची जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी लता शामिल थी।

Share This Article