रांची : भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि तृषा सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में किसी परिवार के सदस्य को खो देना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करें। डॉ. संजय सिंह ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।



