नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग और सरकार पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने की आलोचना करते हुए उन्हें “भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा धोखेबाज” और “अप्रामाणिक राजनेता” करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ और गलत सूचनाओं के सहारे राजनीति करते हैं।

यहां भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “राहुल गांधी न तो धर्मनिरपेक्षता के रक्षक हैं और न ही संविधान के। वह केवल अपने परिवार के हितों के रक्षक हैं।”


