दिल्ली में 4.71 लाख नकली सिगरेट जब्त, तीन गिरफ्तार

दिल्ली के प्रशांत विहार में पुलिस ने 60 लाख रुपये मूल्य की 4.71 लाख नकली सिगरेट जब्त कीं; सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की 4.71 लाख से अधिक नकली सिगरेट बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अकरम (32), राजरानी (70) और किशन मुरारी (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक टीम को 16 सितंबर को प्रशांत विहार इलाके में नकली सिगरेट लाए जाने के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद अकरम को लगभग 1.20 लाख सिगरेट के साथ पकड़ लिया गया।

प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करने के बाद आपूर्ति नेटवर्क की जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के दौरान, 28 सितंबर को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 1.59 लाख नकली सिगरेट बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी को 29 सितंबर को 1.92 लाख नकली सिगरेट के साथ पकड़ा गया। इस तरह आरोपियों के पास कुल 4.71 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि नकली सिगरेट को असली उत्पादों से काफी मिलते-जुलते पैकेटों में पैक किया गया था, जिससे उपभोक्ताओं के लिए इनकी पहचान करना मुश्किल था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।