Latest Newsझारखंडभाजपा नेता सारंग की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता सारंग की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग की पार्थिव देह रविवार को भोपाल पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सारंग का शनिवार को मुम्बई में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे 87 वर्ष के थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग पार्टी के प्रमुख स्तंभ थे। सारंग की तबीयत बिगड़ने पर दो नवंबर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था। उन्होंने शनिवार को मुम्बई में अंतिम सांस ली।

उनकी पार्थिव देह 74 बंगले स्थित उनके निवास पर पहुंच गई है। दोपहर ढाई बजे पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके बाद शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिवंगत नेता स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कैलाश सारंग के दोनों बेटों विवेक सारंग और विश्वास सारंग के साथ ही सारंग परिवार के शोकाकुल सदस्यों को ढाढस बंधाया। मुंबई से विमान द्वारा सारंग का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...