BJP नेताओं ने परिवर्तन यात्रा से पहले बदला अपना प्रोफाइल पिक्चर, “ना सहेंगे, न केहेंगे, बदल के रहेंगे”…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP leaders Profile Picture: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) को लेकर जोरों-शोरों से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इन तैयारियों के बीच BJP परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है।

परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले पार्टी ने बुधवार से सोशल मीडिया पर अभियान शुरु कर दिया है। दरअसल पार्टी के सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपनी तस्वीरों को हटाकर परिवर्तन यात्रा का लोगो लगाया है।

इस परिवर्तन यात्रा के लोगों में एक नारा भी लिखा है – “ना सहेंगे, न केहेंगे, बदल के रहेंगे”।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में एक बैनर भी जारी किया है। जिसमें घोषणा पत्र पर सुझाव अभियान शुरु करने की बात लिखा है। साथ ही नारा दिया है- “आपका सुझाव लाएगा झारकंड में बदलाव”।

चलाया गया पर्चा बांटो अभियान

बताते चलें इससे पहले झारखंड भाजपा ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में परचा बांटो अभियान चलाया है। इस परचे में राज्य की हेमंत सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और उससे आम लोगों को हुए फायदे के बारे में बताया है।

Share This Article