मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर को दी श्रद्धांजलि

रांची में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित किए पुष्प, कार्यक्रम में दिखी भव्यता

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड समेत पूरे भारत में मंगलवार को बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर की जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर चौक पहुंचे और यहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।