
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक बनने पर डॉ संजय सिंह ने दी बधाई
रांची : भाजपा के झारखंड-बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र दिल्ली रहेगा। उन्हें राष्ट्रीय संगठक बनाए जाने पर भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सशक्त संगठनात्मक क्षमता भाजपा परिवार को नई ऊर्जा देगी। उनके नेतृत्व में पार्टी नयी ऊंचाइयों को छुएगी।

