संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत : राहुल गांधी

राहुल गांधी राजस्थान के पुष्कर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से किया संवाद

रांची : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजस्थान पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।राहुल गांधी किशनगढ़ से पुष्कर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों से संवाद किया। वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में आयोजित इस शिविर में देशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।