प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता : डॉ इरफान अंसारी

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुलाडीह-चारेडीह आदिवासी टोला सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया, ग्रामीण विकास और आदिवासी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • स्वास्थ्य मंत्री ने दुलाडीह–चारेडीह आदिवासी टोला सड़क निर्माण योजना का किया शिलान्यास
  • उन्होंने कहा कि वादों की नहीं, काम की राजनीति करता हूं

रांची : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी दुलाडीह–चारेडीह आदिवासी टोला सड़क निर्माण योजना का सोमवार को शिलान्यास किया।

इस अवसर पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव से पूर्व ग्रामीणों ने उन पर जो विश्वास जताया था, सड़क निर्माण का यह कार्य उसी भरोसे को निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विश्वास और समर्थन का सम्मान करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मैं वादों की नहीं, काम की राजनीति करता हूं। जनता का प्यार अब विकास बनकर लौट रहा है। जामताड़ा का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा।” कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, विजय दुबे, दिनेश हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।