
Latehar News : लातेहार महुआडांड़ प्रखंड की लगभग 1.5 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड के ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से एक नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि महुआडांड़ से लातेहार और रांची रेफर होने वाले मरीजों को एंबुलेंस की संख्या कम होने के कारण समय पर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाती है। खासकर रात, बरसात और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी होती है।
गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना और गंभीर बीमारी के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने सांसद से आग्रह किया है कि महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई एंबुलेंस की व्यवस्था कराएं। ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। अगर समय पर वाहन उपलब्ध हो जाए तो कई जानें बचाई जा सकती हैं।

