लश्कर के आतंकवादी लतीफ बट ने की थी प्रवासी मजदूरों की हत्या

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले की जांच में पता चला है कि लश्कर के आतंकवादी लतीफ बट ने शुक्रवार रात कश्मीर के कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि लतीफ बट ने दीपक (24) और भूपेंद्र (28) नाम के इन दोनों मजदूरों का भरोसा जीतने के लिए उनसे लगभग 20 मिनट तक बातचीत की थी। हमलावर एक काला बैग लेकर आया था, जिसमें उसने अपनी राइफल छिपा रखी थी। सबसे पहले, उसने उनके नाम पूछे। बातचीत के दौरान, बट ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उन दोनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के बुंदेली गांव के रहने वाले दीपक रात्रे उन दो प्रवासी मजदूरों में शामिल थे, जिनकी शुक्रवार रात कुलगाम में एक ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में मौत हो गई। दूसरे पीड़ित की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के 28 वर्षीय भूपेंद्र भइना के तौर पर हुई। दोनों काम की तलाश में कश्मीर गए थे और उसी ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे जहां हमला हुआ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।