पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी और सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद करेगी: नायब सैनी

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद और किसानों के लिए हरियाणा जैसी योजनाएं लागू करने का वादा किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।

सैनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब के कोटकपूरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किसानों को मजबूत और समृद्ध बनाने का काम करेगी।

सैनी ने कहा कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया।

उन्होंने कहा, “जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हरियाणा की ‘भावांतर भरपाई योजना’ भी लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा में वर्ष 2018 से 21 बागवानी फसलों के लिए संरक्षित मूल्य तय किए गए हैं।

सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नशे के कारोबार को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यह समस्या और बढ़ गई है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की लत केवल व्यक्ति या उसके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।