विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सिंदरी के पूर्व विधायक का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के अस्वस्थ हैं। इसकी सूचना मिलते ही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एसजेएएस (SJAS) सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। श्री महतो ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी उनका बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया। अस्पताल प्रबंधन ने मथुरा महतो को भरोसा दिलाया कि वे उनका अच्छे से अच्छा इलाज करेंगे और स्वस्थ करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।