ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद फिर रखा भारतीय बाजार में कदम, प्रीमियम बीयर उतारी

ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने 60 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी की। कंपनी ने दिल्ली में प्रीमियम बीयर लॉन्च की और जल्द हरियाणा व उत्तर प्रदेश में विस्तार करेगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: ब्रिटेन की प्रसिद्ध कंपनी लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने छह दशक से अधिक समय बाद भारत में फिर से कदम रखते हुए दिल्ली में अपनी प्रीमियम बीयर पोर्टफोलिया की शुरुआत की है। 1836 में स्थापित ब्रूअरी कंपनी का भारत से पुराना रिश्ता है।

यह ब्रिटिश काल के दौरान भारत को निर्यात के लिए विकसित की गई इंडिया पेल एले शैली की शुरुआती उत्पादकों और निर्यातकों में से एक रही है। 2018 में पुनर्जीवित होने के बाद से, ब्रूअरी ने गुणवत्ता और निरंतरता प्रदान करने के लिए तैयार की गई प्रीमियम बियर के इर्द-गिर्द अपने पोर्टफोलियो को फिर से स्थापित किया है।

lion-brewery-returns-to-indian-market-after-60-years-launches-premium-beer-in-delhi

लायन ब्रूअरी कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक विल जूलियस ने कहा, “भारत हमारे लिए सिर्फ एक नया बाजार नहीं है, बल्कि यह लायन ब्रूअरी कंपनी की कहानी का एक हिस्सा है। आधे सदी से अधिक समय के बाद लायन को वापस लाना, और ऐसा ऐसे समय में करना जब भारत में प्रीमियम बीयर सेगमेंट इतनी तेजी से बढ़ रहा है, बेहद रोमांचक है।”

कॉपरड्रॉप स्पिरिट्स के रोहन खरे ने कहा, “हमें भारत में प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट ब्रांडों के लिए अपार संभावनाएं दिखती हैं। लायन ब्रूअरी कंपनी विरासत, प्रामाणिकता और गुणवत्ता का संगम है – ये सभी आज के भारतीय उपभोक्ता को बेहद पसंद आते हैं।”

lion-brewery-returns-to-indian-market-after-60-years-launches-premium-beer-in-delhi

भारत में उपलब्ध उत्पादों में आइलैंड लेगर (4.7 प्रतिशत अल्कोहल युक्त, एक क्रिस्प लेगर) और पेल एले (4.5 प्रतिशत अल्कोहल युक्त, संतुलित हॉप और माल्ट फ्लेवर वाली बीयर) शामिल हैं। ये दोनों बीयर 330 मिलीलीटर की बोतलों में उपलब्ध हैं और इनका लक्ष्य भारत के बढ़ते प्रीमियम बीयर बाजार को आकर्षित करना है। दिल्ली में इनका एमआरपी 230 रुपये है।

कंपनी की योजना आने वाले महीनों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में वितरण का विस्तार करने की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।