रांची : झारखंड के पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि भेज दी गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, इस बार जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों को दोनों महीनों की पेंशन का भुगतान किया गया है। इस दौरान सरकार की ओर से कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि DBT के जरिए सीधे लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इस योजना का मकसद पात्र बुजुर्गों, विधवा और एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों समेत अन्य निर्धारित श्रेणियों के लोगों को नियमित आर्थिक मदद देना है, ताकि उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

पेंशन नहीं आई तो बैंक खाते में जरूर कराएं यह काम
जिला प्रशासन का कहना है कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं, जिन पेंशनधारियों के बैंक खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें एक जरूरी काम करना होगा। ऐसे लाभुकों को अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। आधार सीडिंग पूरी होने के बाद ही पेंशन भुगतान से जुड़ी परेशानी दूर करने में मदद मिल सकती है।

प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :
अनगड़ा – 10,311
अरगोड़ा शहरी – 9,368
बरगाईं शहरी – 5,188
बुंडू – 9,034
बुंडू नगर पंचायत – 2,753
बुढ़मू – 11,055
चान्हो – 12,461
हेहल शहरी – 7,541
कांके – 17,027
कांके शहरी – 340
खलारी – 5,214
लापुंग – 7,164
मांडर – 16,115
नगड़ी – 8,259
नगड़ी शहरी – 6,800
नामकुम – 10,136
नामकुम शहरी – 5,733
ओरमांझी – 8,157
राहे – 9,189
रांची टाउन शहरी – 13,099
रातू – 10,756
सिल्ली – 15,683
सोनाहातू – 13,752
तमाड़ – 20,689


