Homeझारखंडचुनावी चंदे को लेकर BJP पर कांग्रेस के वार के बाद पार्टी...

चुनावी चंदे को लेकर BJP पर कांग्रेस के वार के बाद पार्टी प्रवक्ता ने किया पलटवार…

Published on

spot_img

BJP Pratul Shahdeo on Congress: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdeo) ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है।

पहले कांग्रेस के यहां प्रचलित कहावत था- ना खाता ना बही, जो Congress के अध्यक्ष कहे वही सही। पहले कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल चुनाव संबंधी लेनदेन कच्चे पैसे में करते थे।

यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का बड़ा कदम था।अटल बिहारी वाजपेयी के समय में इनकम टैक्स कानून में संशोधन करके चुनाव में चंदा देने वाले कॉरपोरेट्स को टैक्स में रियायत देने की सार्थक पहल हुई।

प्रतुल ने कहा…

प्रतुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में Electoral Bond लाकर चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को व्हाइट मनी के जरिए चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

यह बॉन्ड एक पारदर्शी सिस्टम का बेहतरीन नमूना था, जहां स्टेट बैंक से किसी व्यक्ति या कॉर्पोरेट चुनावी बॉन्ड खरीद सकता था और उसकी पूरी जानकारी उसे स्टेट बैंक को उपलब्ध करानी पड़ती थी।

15 दिनों के भीतर इस बॉन्ड को पसंद के राजनीतिक दल को देना पड़ता था। भ्रष्टाचार की आदत लग चुकी कांग्रेस को यह पारदर्शी सिस्टम पसंद नहीं आया। इसलिए वह आज अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

BJP के 303 सांसद हैं जबकि कांग्रेस महज दो तीन

प्रतुल ने BJP और BJP के सहयोगी दलों की सरकार 18 प्रदेशों में है। BJP के 303 सांसद हैं जबकि कांग्रेस महज दो तीन प्रदेशों में है। फिर भी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार BJP को 6000 करोड़ के आसपास Electoral Bond से प्राप्त हुआ है।

कांग्रेस और Trinamool Congress के आंकड़ों को मिला दें तो यह 3000 करोड़ हो जाता है। इससे स्पष्ट दिख रहा है कि वजूद नहीं होने के बावजूद भी कांग्रेस शेल कंपनी के जरिए फंडिंग करवा रही है।

प्रतुल ने कहा कि आज Electoral Bond के खिलाफ खड़ी कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जिस समय यह सदन से पारित हो रहा था तो उसने विरोध क्यों नहीं किया था? यह कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ था।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...