राजस्थान विस चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए डिटेल…

गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां संकल्प पत्र जारी कर राज्यवासियों के लिए मनभावन कई योजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई

News Aroma Media
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Aapno Aangi Rajasthan’ Sankalp Patra 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी का ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ संकल्प पत्र 2023 (‘Aapno Aagi Rajasthan’ Resolution Letter 2023) जारी कर दिया गया।

गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने यहां संकल्प पत्र जारी कर राज्यवासियों के लिए मनभावन कई योजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

भाजपा ने गरीब परिवारों की छात्राओं को पीजी तक मुफ़्त शिक्षा और 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री में स्कूटी (Free Scooter) देने साथ ढाई लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा का यह संकल्प पत्र कांग्रेस की गारंटियों का जवाब माना जा रहा है।

राजस्थान विस चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए डिटेल… -BJP released its resolution letter for Rajasthan assembly elections, know the details…

भाजपा के ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ संकल्प पत्र 2023 में प्रदेश की सभी गरीब परिवारों की छात्राओं को केजी से PG तक मुफ़्त शिक्षा, 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी, पेपर लीक से मुक्ति, मिडडे मील, खनन, जल जीवन और PM आवास योजना में घोटलों की जांच को लेकर SIT का गठन, 2.5 लाख नौकरियां, हर जिले में महिला थाना व हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड की स्थापना, 40 हजार करोड़ का भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, पंद्रह हजार डॉक्टर और बीस हजार पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां, लाडो प्रोत्साहन योजना बालिका के जन्म पर दो लाख के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता, लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, PM उज्ज्वला योजना की सभी महिलाओं को 450 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपये की वार्षिक सहायता, पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार, IIT  और AIIMS की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ गेहूं 2700 रुपये क्विंटल खरीदने का वादा किया गया है।

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर साल पेपर लीक हुए हैं। युवाओं के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है।

विधवा पेंशन में कांग्रेस से घोटाला किया था। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। राजस्थान में किसानों के साथ तिरस्कार हुआ। अब हम राजस्थान को मुख्य धारा में शामिल करेंगे। राजस्थान के लिए केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है। हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

राजस्थान विस चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए डिटेल… -BJP released its resolution letter for Rajasthan assembly elections, know the details…

जेपी नड्डा सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आपणो राजस्थान अभियान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम पार्टी ने चलाया है। एलईडी रथ यात्रा, घर-घर जनसंपर्क, Email, WhatsApp, Miss Call, Website  के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए गए। करीब एक करोड़ नागरिकों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा व्यापारियों, प्रोफेशनल्स के साथ भी चर्चा की गई। सभी समूह के साथ विशेष बैठकें हुई। इनसे अच्छे सुझाव मिले हैं।

राजस्थान विस चुनाव के लिए BJP ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए डिटेल… -BJP released its resolution letter for Rajasthan assembly elections, know the details…

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी ने कहा कि संकल्प पत्र भाजपा का नहीं जनता का संकल्प पत्र है। भाजपा दिव्य और प्रगतिशील राजस्थान बनाएगी। युवाओं के सपनों को उड़ान मिले ऐसा संकल्प पत्र बनाया गया है। जोशी ने कहा कि कुछ लोगों ने गारंटी दी थी, वह फेल हो गई है।

इससे पूर्व JP Nadda  गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा संकल्प पत्र (BJP Resolution Letter) को तैयार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने तक लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए और आम पब्लिक के सुझाव लिए थे।

Share This Article