ज्ञानवापी मस्जिद का पुरातात्विक सर्वेक्षण कंप्लीट, ASI की टीम अदालत में…

ASI टीम तैयार सर्वे रिपोर्ट अपने अधिवक्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सौंपेगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gyanvapi Mosque Archaeological Survey: ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का वैज्ञानिक सर्वे (Scientific Survey) गुरुवार को पूरा हो जाएगा।

ASI टीम तैयार सर्वे रिपोर्ट अपने अधिवक्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सौंपेगी।

सूत्रों ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर में सौ दिन से अधिक समय तक चले सर्वे में मिले 250 अवशेष को जिलाधिकारी की निगरानी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के लॉकर में जमा करा दिया गया है।

ASI ने सर्वे का अब तक का अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार कर लिया है। इस रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में जिला जज की अदालत में दाखिल किया जाएगा।

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 21 जुलाई को ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर शेष परिसर काASI सर्वे कराने का आदेश दिया था।

विशेषज्ञों ने भी पूरा सहयोग दिया

अदालत के निर्देश पर 24 जुलाई को ASI टीम ने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे शुरू कर दिया। इसके बाद जिला अदालत के आदेश के विरोध में प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ASI के सर्वे पर रोक लगा दी थी।

फिर सुप्रीम कोर्ट व इलाहाबाद हाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ASI के 40 सदस्यीय दल ने फिर ज्ञानवापी परिसर में चार अगस्त से सर्वे प्रारम्भ किया था।

ASI ने सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार सिस्टम (GPRS) सहित अत्याधुनिक उपकरणों की मदद और पारंपरिक तकनीक के जरिए ज्ञानवापी परिसर में बने ढांचे और इसके तहखानों से लेकर गुंबद और शीर्ष की नाप जोख कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इसमें हैदराबाद और कानपुर (Hyderabad and Kanpur) केASI विशेषज्ञों ने भी पूरा सहयोग दिया।

इससे पहले 14 सितंबर को सुनवाई के दौरान जिला न्यायालय ने ASI और जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि सर्वे के दौरान जो भी तथ्य मिलें, उन्हें सुरक्षित और संरक्षित किया जाए।

Share This Article