जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का परिसदन में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जमशेदपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

News Aroma
0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जमशेदपुर पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। परिसदन में साहू ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे।

Share This Article