
झारखंड : बीते 4 मई को 5 राज्यों मे विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। इन नतीजों में भाजपा ने 3 राज्यों में भारी जीत हासिल की है। पं. बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर झारखंड में भी जश्न का माहौल बन गया है। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
झालमुड़ी खाकर खुशियां जाहिर किया गया
अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू व झालमुड़ी खिलाकर खुशियां साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के परिणाम केवल चुनावी आंकड़े नहीं, बल्कि वर्षों के कड़े संघर्ष और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतिफल है।
असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिला पुनः जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर जनता की अटूट मुहर है
उन्होंने आगे कहा कि- बंगाल की पावन धरती को बलिदान और संस्कृति की भूमि बताते हुए कहा कि यह जीत उन असंख्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। मुंडा ने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिला पुनः जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर जनता की अटूट मुहर है।

