Homeझारखंडदेशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु होगा BJP का देवघर कार्यालय: दीपक...

देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु होगा BJP का देवघर कार्यालय: दीपक प्रकाश

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी देवघर में चितौड़िया रोड स्थित थारी दुलमपुर माया पहाड़ के समीप भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन सह शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं भूमि पूजन जिलाध्यक्ष और देवघर के विधायक नारायण दास ने की। संचालन जिला महामंत्री पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadoria) ने और धन्यवाद ज्ञापन अधीर चंद्र भैया ने किया।

राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार का केंद्र बनेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी है। यह बाबा बैजनाथ (Baba Baijnath) की नगरी है।

यह देश के सिद्ध संतों-महापुरुषों की भूमि है। ऐसे पावन पवित्र धरती पर भाजपा का जिला कार्यालय राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार (Propaganda) का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव अपने राष्ट्रवादी और अंत्योदय आधारित विचारों, कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त किया है।

अतिथियों के लिए आवास की सुविधा भी बनाई गई

इसे मूर्त रूप देने में पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं का त्याग, बलिदान और समर्पण शामिल है। साथ ही कहा कि कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सुविधा संपन्न कार्यालय आवश्यकता है।

इसलिए पार्टी ने सभी जिलों में कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा के 27 सांगठनिक जिलों में से 11 जिलों में नवनिर्मित कार्यालय कार्य (New Office Work) करने लगे हैं जबकि देवघर सहित आठ जिलों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में कामकाज की आवश्यक सुविधाओं के साथ जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों (District President and District Officers) के बैठने की व्यवस्था, सभाकक्ष और अतिथियों के लिए आवास की सुविधा भी बनाई गई है।

देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु बनेगा

साथ ही कहा कि देवघर जिला कार्यालय देशभर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु बनेगा। यहां देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की सेवा का अवसर मिलेगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (Karmaveer Singh) ने कहा कि सांगठनिक विस्तार, कार्यकर्ताओं के विकास में विचारों , कार्यक्रमों की तरह कार्यालय का भी महत्व है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय की गतिविधियां बाहर से आनेवाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनती है। देवघर का जिला कार्यालय संथाल परगना (Santhal Pargana) क्षेत्र के कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नारायण दास ने कहा…

जिलाध्यक्ष एवं विधायक नारायण दास (Narayan Das) ने कहा कि आज वर्षों की तपस्या और स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि बाबा बैजनाथ की असीम कृपा से मुझे पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन का अवसर मिला।

उन्होंने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवघर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला कार्यालय संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर दीपक प्रकाश, कर्मवीर सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और विधायक रणधीर सिंह (Randhir Singh) ने भी संबोधित किया।

बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा

दीपक प्रकाश, कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, विधायक नारायण दास सहित अन्य ने आज बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा मंदिर (Baba Mandir) में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...