BOB ने MCLR 0.05 फीसदी घटाया, सस्‍ता होगा लोन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्‍ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत धन-आधारित लोन दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। बीओबी के इस कटौती से होम और ऑटो लोन सस्‍ता होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को शेयर बाजार दी गई जानकारी में बताया कि बैंक ने सीमांत लागत धन-आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) को संशोधित किया है, जो कि 12 नवम्‍बर 2020 से लागू होगी।

इस कटौती के साथ ही एक साल के लिए संशोधित एमसीएलआर 7.5 फीसदी की जगह 7.45 फीसदी होगी। बीओबी की ये दर ऑटो लोन, खुदरा लोन, आवास लोन जैसे सभी उपभोक्ता लोन के लिए मानक है।

वहीं बैंक ने एक दिन से लेकर छह महीने तक के लोन पर एमसीएलआर को घटाकर 6.60 से 7.30 फीसदी तक कर दिया है।

Share This Article