झारखंड

बोकारो जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए 39,177 नए वोटर्स , पहली बार करेंगे वोटिंग

7811 लोगों के नाम वोटर्स लिस्ट हटाए गए

बोकारो: नवंबर 2021 में चलाए गये अभियान में बोकारो विधानसभा में सबसे अधिक 12,089 नए वोटर्स के नाम जोड़े गये थे।

वहीं सबसे कम मतदाताओं के नाम चंदनकियारी विधानसभा में जोड़े गए हैं, यहां 8004 नए मतदाता के ही नाम जोड़े गये।

बीते पांच जनवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक जिले के चार विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब 14,30,365 हो गयी है।

जिसमें पुरूष वोटर्स की संख्या 7,48,501 और महिला वोटर्स की संख्या 6,81,864 है। बीते नवबंर में चलाए गये मतदाता सूचि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के दौरान जिले में कुल 31,366 नए वोटर्स बढ़े हैं।

7811 लोगों के नाम हटाए गए

जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन ने बताया कि जिनकी आयु 18 साल से उपर है उनका नाम पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 39,177 मतदाता सूची में जोड़ दिए गये हैं।

साथ ही जिनकी मृत्यु हो चुकी है, और जो यहां नहीं रह रहे है वैसे 7811 लोगों के नाम इस अभियान के दौरान वोटर्स लिस्ट से हटा दिए गये हैं।

39177 नए वोटर्स

गोमिया विधानसभा में 5751 पुरूष व 5182 महिला, बेरमो विधानसभा में 3847 पुरूष, 4304 महिला, बोकारो विधानसभा में 6340 पुरूष व 5749 महिला, चंदनकियारी विधानसभा में 4392 पुरूष और 3612 महिला वोर्टस बने।

मतदाताओं की स्थिति

गोमिया विधानसभा में कुल मतदाता 2,95,406 है, इनमें पुरूष 1,53,344 व महिला 1,42,062, बेरमो विधानसभा में कुल मतदाता 3,23,908, इनमें पुरूष 1,67,885 व महिला 1,56,023, बोकारो विधानसभा में कुल मतदाता 5,51,397, इनमें पुरूष 2,92,266 व महिला 2,59,131, चंदनकियारी विधानसभा में कुल मतदाता 2,59,654, इनमें पुरूष 1,35,006 व महिला मतदाता 1,24,648 हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker