मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, भाई को बुलाया तो की मारपीट, FIR दर्ज

यहां तक कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, मामला बोकारो के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर के पास का है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : एक नाबालिक से मनचलों ने पहले छेड़खानी (Flirting) की। इसका विरोध करने और अपने भाई को फोन कर बुलाने पर उसके साथ मारपीट (Beating) की गई।

यहां तक कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला बोकारो के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर के पास का है। युवती के भाई ने BS  सिटी थाना पहुंचकर मनचलों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

इनके खिलाफ शिकायत दर्ज

युवक ने पुलिस को बताया कि भोजपुर कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा उसकी बहन को परेशान कर रहा था।

उसने बोकारो महिला थाना और चास थाना में उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी की थी। पुलिस ने समझौता कराकर मामला सुलझा दिया था।

इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जब उसकी बहन राम मंदिर आई, तो संतोष शर्मा अपने दोस्त अंगद शर्मा, प्रशांत दुबे और अंचल शर्मा के साथ वहां पहुंचा। सबने मिलकर छेड़खानी की।

Share This Article