बोकारो में ओरिका कंपनी में ड्यूटी के दौरान नाइट गार्ड की मौत

सुबह टहलने के लिए निकले क्वाटर के कुछ लोगों ने जब देखा तो आरडियर अस्पताल डाक्टर प्रशान्त पात्रा को सूचना दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमियां प्रखंड अंतर्गत ओरिका कंपनी में A Type में ठेका सिक्योरिटी गार्ड नारायण गोप (Security Guard Narayan Gope) उर्फ मदन यादव (55) ड्यूटी के दौरान रविवार की सुबह अचेत अवस्था में पाए गए।

सुबह टहलने के लिए निकले क्वाटर के कुछ लोगों ने जब देखा तो आरडियर अस्पताल डाक्टर प्रशान्त पात्रा (Dr. Prashant Patra) को सूचना दी। 5:40 बजे जब डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे तो चेक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंसस जनक देव यादव सहित कई लोग मौके पर पहुंचे

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कंपनी के मुख्य गेट के समीप शव को रखकर मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज,सीओ संदीप अनुराग टोपनो, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडे, गोमिया मुखिया बलराम रजक,ससबेडा पश्चिमी पंचायत के मुखिया शांति देवी, पंसस जनक देव यादव सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।

Share This Article