
बोकारो: कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में गोली चलाने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को एसपी कार्ययाल में आयोजित प्रेस वार्ता में तीनों अपराधियों को पेश किया गया।
इस संबंध में एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में किसी स्टाफ पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किए जाने की सूचना मिली।
इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक जितेन्द्र कुमार के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर अपराधी अस्पताल में घुसकर अस्पताल कर्मी पर पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अपराधियों को 24 घंटे के अन्दर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इसमें कौशल बिहारी , विक्की राम उर्फ अजय कुमार और पिंटू वर्णवाल उर्फ मोतीलाल मोदी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधिक्षक, नगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी एंव घटना में प्रयुक्त अग्नेास्त्र की बरामदगी के लिए निदेश दिया गया।
