
Bomb threat to Ranchi Civil Court: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। Ranchi Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक Email Id पर एक संदेश के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया।
कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। मुख्य द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर Policeबल की संख्या बढ़ा दी गई है।
पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।
बम स्क्वाड और तकनीकी जांच
सुरक्षा के मद्देनज़र बम स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। जांच टीम हर कोने की तलाशी ले रही है। साथ ही कोर्ट परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को लगातार खंगाला जा रहा है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि की पहचान हो सके।
एक ही ई-मेल ID से कई जगहों पर धमकी
जांच के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस ई-मेल आईडी से रांची सिविल कोर्ट को धमकी भेजी गई, उसी ID का इस्तेमाल बिहार के कैमूर सहित कई अन्य जिलों की महत्वपूर्ण संस्थाओं को भी धमकी देने के लिए किया गया है।
इस कारण मामले को और गंभीर मानते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
पुलिस और एजेंसियां सतर्क
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी रहेंगे।

