रांची में प्रेमी और प्रेमिका की हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहन्डू पूल के पास से पुलिस ने शनिवार को एक युवक-युवती का शव बरामद किया है।

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत है। दोनों मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

युवक की पहचान शांतिनगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान बरमाथ निवासी पूजा के रूप में की गई है। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

जिस कारण दोनों की हत्या की गई। मृतक युवक विवेक इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ओपी प्रभारी पहुंचे और जांच पड़ताल की।

बताया गया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का पूर्व में एक युवक की शादी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है। हालांकि वह अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकले थे।

हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी क्रम में शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।

पूजा के सिर के पास काफी खून फैला हुआ था। जबकि विवेक के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या करने वाले उनके परिचित ही हैं।

मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल कराई गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जांच की गई नमूने एकत्र किए।

ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक युवती शुक्रवार से लापता थे। दोनों की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article