Latest NewsUncategorizedजम्मू-कश्मीर में इस मतदान केंद्र पर शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन ने की...

जम्मू-कश्मीर में इस मतदान केंद्र पर शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन ने की वोटिंग, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bride-Groom Came to Vote: लोकतंत्र में मतदाताओं की आस्था और मताधिकार (Suffrage) का प्रयोग करने की उनकी इच्छा शुक्रवार को कठुआ में मतदान प्रक्रिया के दौरान देखी गई।

कठुआ में एक मतदान केंद्र (Polling Booth) पर एक कपल (दूल्हा-दुल्हन) ने अपनी शादी के दिन वोट डाला।

कठुआ शहर के वार्ड-9 में मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाताओं को उस समय हैरानी हुई, जब उन्होंने असीम मंगोत्रा और उनकी पत्नी वैशाली को शादी की ड्रेस में मतदान केंद्र पर आते देखा।

कतार में खड़े मतदाताओं ने दंपति (Couple) के लिए मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए रास्ता बनाया। मतदाताओं ने महसूस किया कि यह दोनों देश के लोकतंत्र में कितनी आस्था दिखा रहे हैं।

वोट डालने के बाद असीम और वैशाली ने गर्व से अपनी उंगलियों पर लगा स्याही का निशान दिखाया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी अनुष्ठान पूरे होने के बाद, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई समय नहीं गंवाया।

असीम मंगोत्रा (Asim Mangotra) ने कहा, “यह दिन हमारे लिए शुभ है। हम शादी के बंधन में बंधे हैं और लोकतंत्र में अपना विश्वास व्यक्त करने में एक-दूसरे के साथ शामिल हुए हैं।”

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले 4 घंटों के दौरान कठुआ-उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र (Kathua-Udhampur Constituency) में दोपहर 12 बजे तक 22.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...